अब तक 132 की मौत, मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, SIT करेगी जांच


अब तक 132 की मौत, मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, SIT करेगी जांच,गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए अब तक का अपडेट। मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मोरबी पुल हादसा मामले में केबल ब्रिज का मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।राजकोट के जिला कलेक्टर ने कही यह बात

राजकोट के जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। इनमें एक टीम राजकोट और दूसरी टीम वडोदरा से आई है। इसके अलावा आर्मी, एयरफोर्स, फायर डिपार्टमेंट और नगर निगम की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कल हुए हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सबसे पहले मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। पीएम मोदी का रोड शो रद्द

मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे के मुताबिक, मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।अब तक 132 लोगों की मौत

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि नेवी, एनडीआरएफ, एयरफोर्स और आर्मी के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। करीब 200 लोगों की टीम पूरी रात काम करती रही। इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आईजीपी रेंज के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है।दिन निकलते ही बचाव कार्य शुरू

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि थलसेना, वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वहीं, मौके पर 108 डॉक्टरों की टीम भी तैनात है। राहत-बचाव कार्य में सेना भी जुटी

भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। रात करीब तीन बजे भारतीय सेना यहां पहुंच गई थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं। हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन

प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया, पानी के अंदर कीचड़ में धंसे शवों को निकालने के लिए पम्पाें से पानी हटाया जा रहा है।एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे

पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया के अनुसार 60 के करीब लापता और 30 घायल हैं। 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।