तेंदुआ फिर आईआईटी कैंपस के जंगल में घूम रहा है
तेंदुआ फिर आईआईटी कैंपस के जंगल में घूम रहा है
31 अक्तूबर व एक नवंबर को शहर में रहेंगी राष्ट्रपति और सीएम योगी, कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
31 अक्तूबर व एक नवंबर को शहर में रहेंगी राष्ट्रपति और सीएम योगी, कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात,राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर और एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं, एक नवंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले वाटर वीक-2022 में एक्सपो मार्ट के आस-पास अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा जिले में आ रहे वीआईपी की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बैठक कर अधिनस्थों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा आएंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। यातायात के दबाव को देखते हुए रूट तैयार किया जा रहा है।उद्घाटन करेंगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तेंदुआ फिर आईआईटी कैंपस के जंगल में घूम रहा है
ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने तोड़ा दम, शव को ही अस्पताल से कर दिया गया रेफर,
वाराणसी में आज राष्ट्रीय एकता दौड़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे हरी झंडी,
Leave a Comment: