वाराणसी में आज राष्ट्रीय एकता दौड़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे हरी झंडी,


=वाराणसी में आज राष्ट्रीय एकता दौड़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे हरी झंडी,राष्ट्रीय एकता दौड़ सुबह 7.30 बजे से सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर मलदहिया स्थित पटेल स्मारक पर समाप्त होगी। इसमें करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे। प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे।सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर आज वाराणसी में राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर कंट्री) होगी। प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे। राष्ट्रीय एकता दौड़ सुबह 7.30 बजे से सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर मलदहिया स्थित पटेल स्मारक पर समाप्त होगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि आयोजन कई विभाग मिल कर रहे हैं। इसमें करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे।

 

 

 

नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा ने बताया कि दोपहर बाद से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के समापन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और गंगा टास्क फोर्स संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाएगा। दोपहर में अस्सी घाट से राजघाट तक पेट्रोलिंग की जाएगी। इसमें करीब 100 लोग मौजूद होंगे।

 

 

निबंध प्रतियोगिता में ममता की टीम प्रथम

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन होगा। मालवीय भवन से होने वाली इस दौड़ में विद्यार्थियों के साथ ही अधिकारी और शिक्षक भी भाग लेंगे।

यह दौड़ मालवीय भवन से सुबह सात बजे से शुरू होकर मुख्य द्वार, महिला महाविद्यालय, मधुबन पार्क, प्रबंध संस्थान, विज्ञान संस्थान, कला संकाय होते हुए विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में संपन्न होगी। वहीं, साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता में श्रेयोसि गोप और ममता मुर्मू को प्रथम, अनंत तिवारी और सुधांशु रघुवंशी को द्वितीय जबकि मनीषा पटेल और रितिक कुमार को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा प्रगति दुबे और यशस्वी को सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार के लिए चुना गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।