थाना मूसानगर क्षेत्र के घार गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामनाथ ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने


मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता : देवेंद्र ठाकुर 

मूसानगर। थाना मूसानगर क्षेत्र के घार गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामनाथ ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कमलेश कुमार के अनुसार, बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। वही बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।