अब तक न्याय समाचार हिन्दी समाचार पत्र सूचना प्रशारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से रजि.
अब तक न्याय समाचार हिन्दी समाचार पत्र सूचना प्रशारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से रजि.
महू में छठ महापर्व को लेकर कांकड़पूरा तालाब पर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हुई महिलाए सूर्य को अर्घ्य देंगी
महू में छठ महापर्व को लेकर कांकड़पूरा तालाब पर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हुई महिलाए सूर्य को अर्घ्य देंगी
एंकर-- महू क्षेत्र की महूगांव नगर परिषद के काकड़ पूरा तालाब पर उत्तर भारतीयों का सबसे बड़ा छठ पूजा महापर्व को लेकर महूगांव नगर परिषद द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही हे। जहां रविवार को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का निर्जला व्रत तोड़ेगी। जिसको लेकर महूगांव नगर परिषद क्षेत्र में स्थित काकड़पुरा तलाब पर घाट बनाने का कार्य भी चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष उत्तर भारतीय परिवारों के लिए यहां पर विशेष रूप से तैयारियां की जाती है और इस वर्ष भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कांकड़पुरा तालाब पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय परिवारों महाछठ पूजन के लिए रविवार को पहुंचेंगे। जबकि इस 3 दिवसीय महापर्व की शुरुआत के दौरान शनिवार को समाज की महिलाओं द्वारा खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास की शुरुआत की जाती है। और छठ के दिन महिलाएं नजदीक के कांकड़पुरा तालाब में पानी में खड़े होकर परंपरा धार्मिक विधि विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देगी और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपने पति के हाथों द्वारा व्रत तोड़कर महापर्व का समापन किया जाता है तैयारियों का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला अपने साथियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने रामकिशोर शुक्ला के साथ विश्वास दुबे,जेबी सिंह,लालजी पांडे,पंकज श्रीवास,विनय दुबे आदि प्रमुख रूप से थे।
बाइट........ रामकिशोर शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता
इंदौर के महू से हीरा सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय समाचार हिन्दी समाचार पत्र सूचना प्रशारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से रजि.
उतरौला बलरामपुर दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी व गणेश प्रतिमा का पूजन विधि विधान से पूजा अर्चना
Leave a Comment: