बरेली में आतिशबाजी के कंपटीशन में हुआ दिल दहला देने वाला विस्फोट, चली गई युवक की जान


बरेली में आतिशबाजी के कंपटीशन में हुआ दिल दहला देने वाला विस्फोट, चली गई युवक की जान,दीपावली की रात आतिशबाजी की प्रतिस्पर्धा (Fireworks Competition ) में एक युवक की जान चली गई। उन्होंने अधिक मात्रा में गंधक-पोटाश (Potash) के मिश्रण से तेज आवाज करनी चाही, मगर इससे लोहे की चाबी फट गई। लोहे के कई टुकड़े पेट में धंसने से उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करा दिया गया।

तेज आवाज को लेकर बहस, शुरू हुआ कंपटीशन

फरीदपुर के बवसरिया मुहल्ला में सोमवार रात कुछ युवक सड़क पर आतिशबाजी (Fireworks) कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, हलवाई मदनमोहन भी चाबी (लोहे की सरिया से बना उपकरण) में गंधक-पोटाश का मिश्रण डाल चला रहे थे। उसी समय कुछ युवकों से बहस होने लगी कि कौन तेज आवाज के विस्फोट (Blast) करेगा।

बिना सोचे समझे अधिक मात्रा में भर दिया पोटाश

इसी में मदनमोहन ने अधिक मात्रा में गंधक-पोटाश का मिश्रण भरकर चाबी को जमीन पर पटका। इससे भीषण विस्फोट हुआ। लोहे की चाबी के टुकड़े उनके पेट, सीने में धंस गए, आंतें बाहर दिखने लगीं। स्वजन उन्हें लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, मगर उससे पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी।मौके पर थाना पुलिस पहुंची मगर, मदनमोहन के स्वजन ने प्रार्थना देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसी आधार पर बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किया गया। मुहल्ले में चर्चा रही कि मदनमोहन शराब के नशे में थे। इसी बीच आतिशबाजी को लेकर बहस होने लगी तो उन्होंने गंधक पोटाश की मात्रा समझे बिना चाबी में भरकर चला दी। इसके अलावा दीपावली की रात जिले में करीब एक दर्जन स्थानों पर आग लगने से आठ लोग झुलस गए। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।