पटाखों ने बिगाड़ी कानपुर की आब-ओ-हवा, उच्चतम स्तर पर प्रदूषण


पटाखों ने बिगाड़ी कानपुर की आब-ओ-हवा, उच्चतम स्तर पर प्रदूषण और सर्वाधिक 500 तक पहुंचा पीएम 2.5धनतेरस की अपेक्षा दीपावली पर वाहनों की दौड़भाग कम हुई तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में गिरावट दिखी थी लेकिन सोमवार की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी ने शहर की आब-ओ-हवा बिगाड़ दिया। आधी रात तक प्रदूषण का स्तर उच्चतम स्तर को पार कर गया और पीएम 2.5 का लेवल सर्वाधिक 500 दर्ज किया गया। यह स्थिति कल्याणपुर एनएसअाई, किदवई नगर और नेहरु नगर में रही। हालांकि आइआइटी में यह स्थिति नहीं रही, यहां पर पीएम 2.5 सर्वाधिक 300 रिकार्ड किया गया। मानक को देखें तो शहर में प्रदूषण की स्थिति अति गंभीर रही आैर आइआइटी में बहुत खराब दर्ज की गई।रात तक बिगड़ गई वायु की गुणवत्ता
दीपावली की शाम से रात 12 बजे तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे और वायु की गुणवत्ता खराब होती चली गई । दीपावली के त्योहार पर धनतेरस को लेकर बाजारों में खासी भीड़ उमड़ रही थी। वाहनों के दबाव के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जाम की समस्या रही लेकिन सोमवार को यह स्थिति नहीं रही। इसी वजह से एक्यूआइ बढ़ता चला गया। दीपावली पूजन के बाद शाम साढ़े सात बजे से पटाखे चलाने का दौर शुरू हुआ तो वायु की गुणवत्ता खराब होना शुरू हो गई। गंभीर हालत में पहुंचा पीएम 2.5
अगर एक्यूआइ के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार की शाम 174 पर था लेकिन आधी रात तक यह 240 तक पहुंच गया। इसी तरह पीएम 2.5 का लेवल भी तेजी से बढ़कर गंभीर स्थिति पर पहुंच गया। किदवई नगर, नेहरु नगर, कल्याणपुर एनएसआइ समेत शहर में लेवल 500 तक पहुंच गया, इसी तरह पीएम 10 का स्तर भी नेहरु नगर और किदवई नगर में 500 और एनएसआई कल्याणपुर में 450 रिकार्ड किया गया। जबकि आइआइटी के हालात पूरे शहर से थोड़े ठीक रहे, यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 300 पर रहा है, मानक के अनुसार यह बहुत खराब श्रेणी का रहा। पूरे शहर में दीपावली की रात हवा में कार्बन और सल्फर का स्तर बढ़ गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।