साधु ने की साधु की हत्या ,हत्या का आरोपी साधु को पुलिस ने किया गिरफ्तार । बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।


साधु ने की साधु की हत्या ,हत्या का आरोपी साधु को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर :- बिजनौर में श्मशान घाट में रह रहे एक साधु ने साधु की धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया साधु की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी साधु महारानी को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार हुए महारानी नाम के साधु से पूछताछ की जा रही है।

वीओ- दरअसल बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के कासमपुर लेखराज गांव के पास स्थित श्मशान घाट में भोलेनाथ नाम के एक 70 वर्षीय साधु लल्लू सिंह महीनों से रहते थे।वही साधु लल्लू सिंह के साथ कई वर्षों से महारानी नाम का एक साधु भी रहता था। बीती रात शराब के नशे में महारानी नाम के साधु ने लल्लू नामक साधु की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पूछताछ में महारानी साधु ने बताया कि लल्लू साधु से उसका वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे क्रोध में आकर उसने लल्लू की हत्या कर दी घटना से संबंध में एसपी दिनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महारानी नाम का साधु पुरुष है। जो श्मशान घाट पर महिला की वेशभूषा में रहता है ।फिलहाल पुलिस ने मृतक साधु लल्लू सिंह के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी महारानी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।