गड़बड़ा धाम पर एक भक्त ने अपना गला काटकर चढ़ा दिया
गड़बड़ा धाम पर एक भक्त ने अपना गला काटकर चढ़ा दिया
अंतर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद के जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दक्ष के पत्रकारिता क्षेत्र के संबन्ध में विचार
अंतर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद के जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दक्ष के पत्रकारिता क्षेत्र के संबन्ध में विचार30अक्टूबर की प्रात: 6बजकर45मिनट पर आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर होगें प्रसारित।
धामपुर । तहसील क्षेत्र के गांव शादीपुर जलालपुर आसरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं दक्ष लोक के सम्पादक पंकज कुमार दक्ष की आज शुक्रवार 21 अक्टूबर 2022 को नजीबाबाद आकाशवाणी में वर्तमान हिन्दी पत्रकारिता के विभिन्न आयाम के विषय को लेकर वार्ता ( रिकोर्डिंग ) हुईं। वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज कुमार दक्ष ने 10 मिनट की वार्ता में वर्तमान हिन्दी पत्रकारिता के विभिन्न आयाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज के हित में सकारात्मक सूचनाओं को विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसारित करने का ऐसा माध्यम है जो आदि काल से चला आ रहा है । सतयुग के देव ऋषि नारद को आदि पत्रकार होने का गौरव प्राप्त है । महाभारत काल तक आते-आते दिव्यदृष्टि संपन्न संजय को भी पत्रकार माना जाता है । जिन्होंने महाराज धृतराष्ट्र को महाभारत युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया। पत्रकारिता बहु आयामी व्यवसाय के रूप में फल-फूल रही है। इसमें दूरसंचार क्रांति , इंटरनेट और यूट्यूब चैनल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने से पत्रकारिता सामाजिक परिवर्तन का साधन बन गई है। इसके साथ-साथ यह सर्व सुलभ भी हो गई है।
उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनीतिक पत्रकारिता , खोजी पत्रकारिता , खेल पत्रकारिता, सूचनात्मक पत्रकारिता , महिला पत्रकारिता , बाल पत्रकारिता , आर्थिक पत्रकारिता , फिल्म पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण आयाम सामने आए हैं। वर्तमान हिन्दी पत्रकारिता के विभिन्न आयाम - राष्ट्र की प्रगति , संस्कृति के संरक्षण , उत्थान में सहायक होकर पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को समृद्ध कर रहे हैं। श्री पंकज दक्ष ने बताया कि उक्त विषय का प्रसारण - दिन रविवार 30 अक्टूबर 2022 की सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर आकाशवाणी नजीबाबाद से होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गड़बड़ा धाम पर एक भक्त ने अपना गला काटकर चढ़ा दिया
फर्जी RTO बनकर कर रहा था चेकिंग लोगों ने रोका तो मौके से हुआ फरार वीडियो हुआ वायरल
एसडीएम के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर ने मिठाई की दुकानों एवं होटलों पर छापेमारी किया
Leave a Comment: