देश एवं प्रदेश मे मोदी योगी के विकास परक नितियो के कारण सभी क्षेत्रो मे हो रहा विकास- विजय दूबे


देश एवं प्रदेश मे मोदी योगी के विकास परक नितियो के कारण सभी क्षेत्रो मे हो रहा विकास- विजय दूबे

अयोध्या, काशी, मथुरा व महाकाल कारिडोर की तर्ज पर वंचरा देवी, मंझरियाँ माई आदि प्रमुख स्थानो को कारिडोर बनायेंगें- मोहन वर्मा

विकास खण्ड सुकरौली के मुख्यालय वाटर एटीएम, सामूदायिक शौचालय, वंचरा मे आरो एटीएम, अमृत सरोवर, सहित तीन करोड़ की लागत से32 परियोजनाओं का हुआ लोकापर्ण, शिलान्यास,

सुकरौली बाजार- कुशीनगर ।  नगर पंचायत  सुकरौली के बढ़या खुर्द मे स्थित माँता बैष्णो देवी के मन्दिर प्रागण पर सैकड़ो दो पहिया बाहनो एव पच्चासों चार पहिया बाहनो के काफिले , के कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद विजय कुमार दूबे एवं क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा जी का गगनभेदी नारो के साथ भाजपाईयों द्वारा किया गया जोरदार स्वागत । उसके बाद योगी , मोदी, विजय दूबे, मोहन वर्मा, जिन्दाबाद, जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए सुकरौली नगर होते हुए सुकरौली बंचरा नहर हुए एक लम्बी काफिले के साथ श्री बंचरा देवी शक्ति पीठ स्थान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन विकास कार्यों का शिलान्यास उत्सव कार्यक्रम एवं झाँकी समारोह के मुख्यअतिथि कुशीनगर के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम कुशीनगर के लोकप्रिय यशस्वी सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा, प्रमुख रंजना पासवान आदि ने मंत्रोंउच्चारण के संयुक्त रूप से लोकापर्ण एवं शिलान्यास करने के उपारान्त उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा आज सभी जनता जर्नादन के आर्शिवाद से लोकसभा मे जाने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसके बल अपने संसदीय क्षेत्र कुशीनगर विकास की गंगा बहाने का कार्य किया उन्होंने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप मे परिर्वतित करने के कुशीनगर को विश्व के मानचित्र पर पहचान दिलाने का कार्य किया | उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारत की अलग पहचान देश और दुनिया मे बनाने के साथ अर्थव्यवस्था के मामले मे विश्व मे भारत सबसे तेज रफ्तार से अर्थ व्यवस्था वाला देश बनने के साथ सामरिक दृष्टि से आत्म निर्भर भारत बना । मोदी जी के कारण ही भारत पूर्ण रूप से  सुरक्षित है। आज आप सभी के ही आर्शिवाद से देश की बागडोर माननीय नरेन्द्र मोदी जी, एवं उत्तर प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ जी, महराज जैसे सन्यासियों के हाथों मे सुरक्षित है। जब हमारा हिंदुत्व एवं सनातन धर्म , की संस्कृति सुरक्षित रहेगा, तो कोई भी आतातायी हमारे संस्कृति पर कुठाराघात नही कर पायेगा । सांसद दूबे ने बंचरा देवी माई के स्थान पर विवाह भवन एवं हाईमाक्स लाईट अपने सांसद निधि बनाने की घोषणा की है। 
उन्होने कहा कि आज मोदी जी एवं योगी जी, की सरकार मे देश एवं प्रदेश मे चतुर्दिक विकास कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के माध्यम पाँच लाख रुपये निः शुल्क ईलाज किया जा रहा, वही गरीब एवं असहाय महिलाओ को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि : शुल्क गैस  स्वास्थ एवं पर्यावरण को बनाये रखने के लिए पार्को का निर्माण के पेड़ पौधो को लगाने की कार्य किया जा रहा है । , कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि हाटा के लोकप्रिय विधयापक मोहन वर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कुशीनगर जिले के विकास पुरूष के रूप मे माननीय सांसद विजय कुमार दूबे जी, नेअपनी के मामले एक अलग पहचान बनायी है। चाहे कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट हो या गोरखपुर से कुशीनगर रेलवे लाईन हो या हाईवे पर अण्डर पास का निर्माण आदि विकास कार्यों के साथ लोकसभा में कुशीनगर की आवाज को हमेशा  करने का कार्य किया है, विधायक वर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की बागडोर दो संन्तो मोदी एवं योगी जैसे लोगों के हाथ मे है इसलिए हिन्दुत्व पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हितों मे तमाम जन कल्याणकारी योजनायों के माध्यम से लाभान्वित की जा रही है। विधायक जी, ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या, काशी, मथुरा या महाकाल का कारीडोर बन रहा है ठीक उसी तर्ज पर माँता बंचरा देवी, माँता मंझारियाँ देवी, माँता सोनमती देवी आदि प्रमुख स्थानों का भी कारिडोर बनाकर विकास कार्यो से आच्छादित करने का कार्य करने के बंचरा देवी स्थान पर अपने विधायक निधि से सतसंग भवन का निर्माण कराने की घोषणा किया । उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने पूरे क्षेत्र की जनता के तरफ माननीय सांसद, विधायक जी भा हार्दिक स्वागत करते हुए योगी एवं मोदीजी के द्वार किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तार चर्चा किया, भाजपा के बरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीभागवत चौहन ने सांसद विजय कुमार दूबे का स्वागत करते हुए कहा कि यहाँ की जनता पिछले चुनाव मे सर्वाधित मतो से विजयी बनाया था पुनः2024 मे प्रचण्ड बहुमत से पुनःलोकसभा भेजने का कार्य करेगी । | उक्त अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह, सुकरौली के पूर्व प्रधान एवं भाजपा के बरिष्ठ नेता , अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार पत्रकार, शिक्षक नेता, आशुतोष कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान भोला चौहान, सुवाष चौहान, पूर्व प्रमुख दिलीप कुमार सिंह, भाजपा के बरिष्ठ नेता पिपराईच केन यूनियन के चेयरमैन सत्येन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलामंत्री एवं प्रधान बाबूनन्दन सिंह, रामनक्षत्र सिह, अमन सिंह, राजेन्द्र कुमार राजाबाबू, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूपम सिंह, उप जिलाधिकारी हाटा बरुण कुमार पाण्डेय, हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी सुकरौली राजेन्द्र सिंह यादव, जय किशन यादव, वकील सिह, घनश्याम पासवान, प्रधान परशुराम निषाद, त्रिभुवन मिश्रा, घनश्याम चौहान, रामप्रवेश कश्यप,राजेश गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी निलेश उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे  ।

कुशीनगर

Pradumn Singh kushinagar

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।