सही मायने में धरती पुत्र थे नेताजी, उनके निधन से हर वर्ग दुखी
दिनभर चला श्रद्धांजलि का दौर प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या का हुआ आयोजन
सही मायने में धरती पुत्र थे नेताजी, उनके निधन से हर वर्ग दुखी
दिनभर चला श्रद्धांजलि का दौर प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या का हुआ आयोजन
सेंवढ़ा संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव सही मायने में धरती पुत्र थे। जमीन से जुड़ाव होने के कारण जन जन में वह लोकप्रिय रहे। नेताजी की कार्यशैली से उनसे जुड़ा हर व्यक्ति प्रभावित था और सदैव वह लोगों की स्मृतियों में रहेंगे। आज समाज का हर वर्ग दुखी है। सैफई में हुए अंत्येष्टि कार्यक्रम में हर राजनीतिक दल का व्यक्ति मौजूद था जो उनकी छवि को प्रदर्शित करता है।
बहुजन समाज पार्टी के नेता लाखन सिंह यादव ने यह विचार कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सर्वसमाज द्वारा किया गया। इस दौरान प्रख्यात बुंदेली लोकगीत कलाकार राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं आरती कुशवाह द्वारा प्रार्थना सभा में नेता जी के जीवन वृत्त को स्पष्ट करते हुए गीत सुनाऐ। तथा भजनों के माध्यम से ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम देर शाम 5 बजे तक जारी रहा। श्रद्धांजली सभा का संचालन जंडेल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अमित यादव द्वारा नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई तदोपरांत मौजूद सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखने के बाद उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी, जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष जनवेद सिंह कुशवाह, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्तेंद्र सिंह नागिल, रामकिशोर यादव, भान सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सुल्तान खां, पार्षद प्रतिनिधि पवन बाल्मिक, लला पचेरिया, चिक्की चौधरी, राम सिंह यादव, बुद्ध सिंह यादव, द्वारिकाधीश मंदिर समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पार्षद नरेंद्र पाराशर, मोनू खान, राजेंद्र परिहार, यादव महासभा युवा इकाई जिला अध्यक्ष आशीष यादव, मुकेश यादव सरपंच, वीरसिंह बघोलिया, लुक्की नाटा, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष मुकीम खान, बादशाह खान, शिव कुमार यादव, लक्ष्मण सिंह यादव दंदका, महेंद्र दउआ, छोटे सरपंच, भूपेंद्र चौधरी, रणवीर ंिसह यादव शिक्षक, भूषण यादव, देशराज कुशवाह अखिलेश ममार, डा शरद यादव, कल्याण ंिसह यादव फौजी, भूप ंिसह यादव, ध्रुव यादव, वीरेंद्र चौधरी, रामकुमार यादव, ताज खांन, माधव गुर्जर, कुलदीप जाटव, बातु शिवहरे, भगवान दास बघेल, राहुल जाटव, सुदीप यादव, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
फोटो - श्रद्धांजली सभा में मौजूद लोग
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
फतेहपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की बिना लाइसेंस के व फुटकर पटाखा का बेचने वाले के ऊपर होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहपुर
जौनपुर विकास खंड मछलीशहर के भटहर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित राजेश तिवारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया
जौनपुर।* सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह
जौनपुर।* सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह
जौनपुर।* बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप मे
जौनपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार की "सबको हुनर, सबको काम" की मंशा को साकार करने के उद्देश्य से जनपद में 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0 का आय
Leave a Comment: