25 दिन बाद मिली रिहाई गाजे बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत


25 दिन बाद मिली रिहाई गाजे बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
 आर बी वर्मा संवाददाता अब तक टी बी न्यूज बाॅदा
विगत 25 सितंबर को ग्रामीणों की सूचना पर अवैध खनन से निकल रहे ओवरलोड ट्रकों के जाम की खबर करने गए 7 पत्रकारों को नरैनी सीओ नितिन कुमार और लहुरेटा निजी भूमि संचालक की मिलीभगत साजिश के चलते मुकदमा लिख जेल भेज दिया गया था जिसके बाद जनपद के पत्रकार न्यायिक जांच की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए थे जेल गए 7 पत्रकारों को मान्यनीय न्यायालय द्वारा 25 दिन बाद जमानत देकर रिहा किया गया वही उनके जेल से बाहर आते ही सभी पत्रकार साथियों ने उन 7 पत्रकारों का माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया और उसके बाद सभी पत्रकार अनशन पर बैठ गए वही जेल से बाहर आए पत्रकारों से  जब पूरे प्रकरण में बारे में जाना तो उन्होंने बताया हम ग्रामीणों की सूचना पर नरैनी तहसील अंतर्गत संचालित लहुरेता निजी भूमि खंड से निकल रहे ओवरलोड ट्रकों से आए दिन गांव में जाम की स्थिति हो रही थी जिसकी खबर करने गए थे खबर कवर करने के बाद जब वो स्थानीय सीओ से उनका वर्जन लेने पहुंचे तो सीओ उनपर भड़क गए और अभद्रता पूर्ण व्योहार करने लगे और खनन माफिया को बुलाकर जबरदस्ती मुकद्दमा दिख जेल भेज दिया गया नरैनी सीओ द्वारा हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है जिसपर कार्यवाही होना जरूरी है और भ्रष्ट नरैनी पुलिस के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए अनशन जारी रखने को बोले वही उनका कहना है यदि हमारी मांग पूरी नहीं की जाती तो आगे आमरण अनशन और भूख हड़ताल भी किया जा सकता है जिसके जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा ।।।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।