सरकारी स्कूलों में भले ही बेहतर शिक्षा देने का दावा किया जाता हो परंतु शिक्षक-शिक्षिकाएं सुधरने को तैयार नहीं हैं


जनपद सीतापुर विकासखंड गोंदलामऊ
कुवरपुर चेरेताली में 1 घण्टा पहले हो गयी छुट्टी

गोंदलामऊ

सरकारी स्कूलों में भले ही बेहतर शिक्षा देने का दावा किया जाता हो परंतु शिक्षक-शिक्षिकाएं सुधरने को तैयार नहीं हैं।वे स्कूलों में समय पर नहीं पहुंचते हैं।वहीं, समय से पहले ही छुट्टी करके घर चले जाते हैं।बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निर्धारित समय से नहीं खुल पा रहे हैं और न ही निर्धारित समय में बन्द हो पा रहे हैं।कई विद्यालयों में जहां मध्यान्ह भोजन बनना नहीं शुरू हुआ है वहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थित भी संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विभाग की ढुलमुल रवैये के चलते विद्यालयों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं सर्व शिक्षा अभियान में पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। देर से आना और जल्दी जाना बदस्तूर जारी है।

जानकारी के मुताबिक समय करीब 2:05 मिनट पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुवरपुर चेरेताली में स्कूल में छुट्टी हो गयी।समय से पूर्व ही स्कूल को बन्द कर दिया गया।ऐसे में बच्चो का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।विद्यालय में 66 बच्चे पंजीकृत है,प्रधानाध्यापक मेराज अहमद मौके पर मौजूद थे।विद्यालय में केवल एक ही अध्यापक तैनात है।प्रधानाध्यापक मेराज अहमद द्वारा बताया गया कि विद्यालय में अन्य अध्यापको की तैनाती को लेकर कई बार कई बार उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी भी अध्यापक की तैनाती नही हो सकी है।

जब इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्प राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जॉचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। संवाददाता अनुज अग्निहोत्री

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।