एक महिने के बाद नजीबाबाद विधायक अपने क्षेत्र के दौरे पर!


एक महिने के बाद नजीबाबाद विधायक अपने क्षेत्र के दौरे पर!

घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद लगभग बीस दिनों के बाद नजीबाबाद विधानसभा में जनता के बीच नजर आये हाजी तसलीम अहमद विधायक  उन्होंने सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदनपुरा पहुँचकर वहां के हालात की जानकारी ली आप को बता दे कि ग्राम चंदनपुरा में डिस्टलरी प्लांट के दूषित पानी से डेंगू की बीमारी से ग्रामीण ग्रसित हैं। पूरे गाँव में सैंकड़ो की संख्या में माहमारी की तरह फैली बीमारी से ग्रामीण बीमार हैं। विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप ने बताया कि दिनांक 16 अक्तूबर को मेरे द्वारा ज़िलाधिकारी बिजनौर को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया था। जिस पर ज़िलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा जी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को मौके पर भेजकर स्थिति का जायज़ा लेने का आदेश दिये और तुरंत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गाँव में जाँच एवं उपचार के लिये शिविर लगाने के आदेश दिये। जिससे इस घातक बीमारी की रोकथाम की जा सके, वहीं विधायक द्वारा खुद साक्षात गाँव में पहुँचकर बीमार ग्रामीणों का हालचाल जाना और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं, शिविर का जायज़ा लिया। ग्रामीणों की मौजूदगी में मिल के प्रबंधक सुखवीर सिंह से बात कर जल्द ही दूषित पानी की रोकथाम और गाँव में आवश्यक कीटनाशक दवाई के छिड़काव की बात की। जीएम ने दो से तीन दिन में दूषित पानी की रोकथाम करने और पानी के गड्ढों में मिट्टी भरान करने का आश्वासन दिया,

तो वहीं कल नजीबाबाद के प्रसिद्ध सेंट मेरी स्कूल में आयोजित 17 वीं स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक जहाँ उन्होंने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का डीआईजी शलब माथुर जी के साथ संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुईं प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कुल 31 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों, उनके अभिभावकों, टीचरों, सहयोगियों सहित फादर जिंटो एंटो, फादर बिशप, फादर जैक्सन को उनके द्वारा आयोजित शानदार प्रस्तुति के लिये बधाई दी।

तो वहीं आज पौड़ी बस हादसे में मृतक तीन लोगों के घर पहुंचे विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी
रिपोर्ट मौo सलीम तहसील रिपोर्टर नजीबाबाद बिजनौर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।