पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन सीतापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि


पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन सीतापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि
(क्राइम ब्यूरो रिर्पोट धीरज मिश्रा अब तक टीबी चैनल सीतापुर/)

             अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौंछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है । आज दिनांक 21.10.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन सीतापुर में “पुलिस स्मृति दिवस” समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। “पुलिस स्मृति दिवस” हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक “उत्तरी” डॉ0 राजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्स श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुशील कुमार सिंह, प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री शोभित अत्री व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।