Diwali 2022: गोवर्धन और भैया दूज के तारीख#यहां जानिए सही तारीख
Diwali 2022: गोवर्धन और भैया दूज के तारीखकार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दिवाली का भव्य पर्व मनाया जाता है। असल में दिवाली एक पांच दिवसीय पर्व है, जो धनतेरस से भैयादूज तक रहता है। इस बार सूर्य-ग्रहण होने के कारण..कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दिवाली का भव्य पर्व मनाया जाता है। असल में दिवाली एक पांच दिवसीय पर्व है, जो धनतेरस से भैयादूज तक रहता है। इस बार सूर्य-ग्रहण होने के कारण दिवाली, गोवर्धन और भैयादूज को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है।
धनतेरस 23 को है। 24 को दिन में चतुर्दशी होगी लेकिन शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी और लक्ष्मी पूजन सांध्यकालीन उपस्थित अमावस्या में ही किया जाता है, इसलिए इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली (लक्ष्मी पूजन) का पर्व एक ही दिन 24 को मनाया जाएगा। 25 को चूंकि सूर्य-ग्रहण है, जो शाम 4:29 से 6:26 के बीच रहेगा और ग्रहण के सूतक 25 तारीख की सुबह 4.29 से ही लग जाएंगे, इसलिए 25 को पूरे दिन सूतक और शाम को ग्रहण के कारण 25 तारीख का दिन रिक्त रहेगा। इस दिन पर्व नहीं मनाया जाएगा।
इसके बाद 26 को प्रातः से मध्याह्न तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, इसलिए अन्नकूट गोवर्धन का पर्व 26 और भैयादूज का पर्व 27 को मनाया जाएगा। वहीं आचार्य मनीष स्वामी कहते हैं कि ग्रहण के कारण दिवाली की रात से ही सूतक लग जाएगा। ऐसे में दिवाली के अगले दिन ग्रहण के कारण रिक्त रहेगा और इससे अगले दिन गोवर्धन और उसके अगले दिन भैया दूज का पर्व होगा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रधान राजकुमार सिंह ग्राम पंचायत ओइया खंड विकास इस्लामनगर तहसील बिल्सी डिस्ट्रिक्ट बदायूं की ओर से दीपावली एवं भैया दूज की प्रधान राजकुमार की और से ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी शासन प्रशासन तमाम जनता जनार्दन को दीपावली व भैया दूज की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदके चुनाव के संदर्भ मेंएक बैठक बुलाई गईl
इलाहाबाद उच्च न्यायालय : केवल अंतरिम आदेश (Interlocutory Order) के विरुद्ध लंबित राजस्व पुनरीक्षण (Revenue Revision) को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जा सकता
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर से श्रावण मास के अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में मां अन्नपूर्णा विदाई यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निका
Leave a Comment: