ऐतिहासिक कुश्ती दंगल ग्राम बबुरा 96 मिर्जापुर


ऐतिहासिक कुश्ती दंगल ग्राम बबुरा 96 मिर्जापुर

मीरजापुर 96 क्षेत्र के बबुरा गांव में ठाकुर बरमबाबा मंदिर के मैदान में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता बबन सिंह ने कमेटी के सदस्य द्वारा किया गया यह दंगल  कई वर्षों से चला आ रहा इस दंगल में मिर्जापुर के नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंगलवार की शाम गैपुरा के बबुरा गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ने महिला पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ किया इस दंगल में गांव के आसपास और कई गांव के साथ मिर्जापुर वाराणसी प्रयागराज सोनभद्र भदोही पंजाब हरियाणा आगरा के पहलवानों ने अपने अपने कला का बखूबी प्रदर्शन बहुत ही सुंदर अंदाज में किया इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित दर्शकों और कुश्ती के पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती मिर्जापुर का पारंपरिक खेल है और मिर्जापुर में कई स्थानों पर दंगल का आयोजन किया जाता है कुश्ती से शारीरिक मानसिक विकास होता है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे जनपद मिर्जापुर मे भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और हमें पूर्ण विश्वास है की जनपद मिर्जापुर का नाम रोशन करेंगे कुश्ती दंगल में सुरक्षा के तौर पर मिर्जापुर की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही
कुश्ती दंगल में विजेता पहलवान रहे अजीत पहलवान मिर्जापुर, हरेंद्र पहलवान आगरा, विनोद पहलवान पंजाब, दिनेश पहलवान वाराणसी, नरेश पंजाब, राजेश वाराणसी, जितेंद्र वाराणसी, संजय कुमार सोनभद्र, पवन मिर्जापुर, अंगद वाराणसी, जयप्रकाश वाराणसी, चीनी पहलवान मिर्जापुर और ऐसे ही लगभग 40 कुश्तिया कराई गई
फाइनल कुश्ती का मुकाबला वाराणसी के धर्मेंद्र पहलवान और पंजाब के पहलवान नरेश के बीच हुआ
इस दंगल में रेफरी के रूप में  परिणाम दे रहे गांव के पूर्व पहलवान राम शिरोमणि पांडे और पृथ्वीराज सिंह ने निष्पक्ष कुश्ती करवाई
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से राजेश कुमार के साथ मुस्तफा अली मीरजापुर की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।