मड़ियाहूं स्थानीय नगर के रामजानकी मंदिर के सामने अपने ही दुकान में नहीं अंदर घुस पा रहा मकान मालिक।


मड़ियाहूं स्थानीय नगर के रामजानकी मंदिर के सामने अपने ही दुकान में नहीं अंदर घुस पा रहा मकान मालिक।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम झगड़ू मोदनवाल का मकान जर्जर हो चुका है और उसी मकान में एक किराएदार के रूप में रह रहे बिंदु केसरी को खाली कराने के लिए लगभग कई महीनों से विवाद चल रहा था। बिंदु केसरी निवासी मडियाहू दुकान में किराएदार था। बताया जाता है कि मकान मालिक जबरदस्ती दुकान खाली कराना चाहा तो हुआ मकान मालिक और किराएदार के बीच में हाथापाई गाली गलौज जिसके बाद मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ पहुंच दोनों पक्षों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया।
 मामला तूल पकड़ता गया मकान मालिक के परिवार के एक महिला एक लड़के दुकान की छत पर थे जहां मकान खाली कराने की लगा रही थी गुहार वही लड़का भी लगा रहा था गुहार लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं जहां आक्रोशित होकर लड़का ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही जब पुलिस मकान मालिक के परिवार को लेकर जा रहे थे तो मकान मालिक की बुजुर्ग मां बेहोश होकर सड़क पर गिर गई जहां आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया लेकिन कुछ देर बाद होश आ गया था और बुजुर्ग महिला ने रो-रोकर लगा रही थी गुहार।
 सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि मकान मालिक किराएदार को खाली कराने के लिए कई बार पंचायत भी कर चुका है और किराएदार खाली करने का भी आश्वासन दिया था लेकिन किराएदार ने खाली नहीं किया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस मकान में वह दुकान है वह मकान पूरी तरीके से जर्जर हो चुका है और ऐसे में अगर कोई अप्रिय दुर्घटना हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा मौके पर एसडीएम मड़ियाहूं तहसीलदार क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ काफी रात्रि तक मौजूद रहे प्रशासन।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।