मैनपुरी में कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को दो लोगों के बीच जूते चल गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है


मैनपुरी में कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को दो लोगों के बीच जूते चल गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। घटना के पीछे जमीन का विवाद के साथ राजनीतिक रंजिश भी बताया जा रहा है।

वायरल हुए वीडियो में दो लोगों के बीच जूते चलते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति का नाम सुनील मिश्रा निवासी गांव बहसी थाना बरनाहल और दूसरे का नाम उपदेश यादव निवासी गांव नगला फूलसहाय बताया जा रहा है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुनील मिश्रा ने विधानसभा चुनाव के दौरान करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया था। जिसे निरस्त कर दिया गया था।नामांकन निरस्त होने पर उन्होंने कलक्ट्रेट के पास धरना दिया था। वहीं दूसरा पक्ष प्रधान का भाई बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर काफी चर्चा है। कुछ लोगाें का कहना है कि इनके बीच राजनीतिक रंजिश भी है। कोतवाली के एसएसआइ ओंकारनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।