यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
वारंटी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने घेरा, हाथापाई में कई पुलिस कर्मी घायल; वीडियो वायरल

अमेठी में पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर महिलाओं ने वारंटी को छुड़ा लिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सभी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
मारपीट व बलवा के मामले में वारंटी को पकड़ने रविवार की देर शाम जामो के गौतमपुर गांव पहुंची पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। हाथापाई कर पुलिस के कब्जे से वारंटी को महिलाओं ने छुड़ा लिया। किसी तरह से पुलिस टीम वहां से अपनी जान बचाकर निकल सकी। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने अब महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
गौतमपुर गांव के रंजीत के खिलाफ करीब तीन वर्ष महले मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई सुलतानपुर एसीजेएम तृतीय के न्यायालय पर हो रही है। रंजीत के न आने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था। रविवार की शाम जामो थाने पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार, सिपाही जितेंद्र, श्याम व राघवेंद्र सिंह उसे पकड़ने के लिए गौतमपुर गांव पहुंचे। वहां पर पुलिस ने रंजीत को पकड़ लिया। जब तक पुलिस कर्मी उसे गाड़ी में बैठाते तब तक महिलाएं वहां पर पहुंच गईं। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को घेरकर उनसे हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के नाखून लगने से पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) एचके लोहिया का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उदेयवाला स्थित उनके दोस्त के घर बरामद हुआ
महानवमी व विजयादशमी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी
Leave a Comment: