विराट दंगल का किया गया आयोजन।।।
विराट दंगल का किया गया आयोजन।।।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने बापू महात्मा गांधी की 153वी जयंती
बदायूं 2 ,अक्टूबर, 2022। आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार पूर्वान्ह 11:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने बापू महात्मा गांधी की 153वी जयंती बदायूं के गांधी ग्राउंड में बापू गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर वहां बैठकर कांग्रेसजनो ने उनके प्रिय गान रघुपति राघव राजा राम का भी गायन सामूहिक रूप से किया
अब तक न्यूज़ टीवी
।वहां पर उपस्थित कांग्रे जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि आज बापू गांधी का संदेश लेकर हमारे नेता राहुल गांधी निकल पड़े हैं और यह भारत जोड़ो यात्रा बापू गांधी के सिद्धांतों को लेकर ही की जा रही है, बदायूं जनपद में भी लगभग 75 किलोमीटर यात्रा कांग्रेस जनों ने हर विधानसभा में थी और यह संदेश देने का प्रयास किया कि बापू गांधी ने हमें आजादी सत्य और अहिंसा के बल पर दिलवाई थी ,और आज हम कांग्रेस जनों को अहिंसा के सिद्धांत को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से भारत को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल ने कहा की आज देश को एकजुट करने के लिए हमें महात्मा गांधी के मार्ग सत्य और अहिंसा के बल पर चलना पड़ेगा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह उपाध्यक्षा श्रीमती उपासना सिंह ने कहा कि आज ऐसे दोनों महापुरुषों का जन्मदिन है जिसमें एक की भूमिका देश को आजाद कराने के लिए और दूसरे श्री लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका देश को संघर्ष से आगे ले जाने की रही ।इसके उपरांत कांग्रेस जन पदयात्रा करते हुए हलवाई चौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंचे और उनको वहां पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नितिन आर्य, मीडिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष शशांक राठौर प्रदीप कुमार, रामेश्वर दयाल, जाहिद हुसैन, बख्तियार उद्दीन ,प्रेमपाल सिंह, रफीक अहमद, गुड्डू खान, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुशाहिद रजा बदायूं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संतकबीरनगर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बेलवा सेगर में ग्राम पंचायत
सांवेर में होगा भव्य सप्तकुंडी महायज्ञ भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्
Leave a Comment: