सांवेर में होगा भव्य सप्तकुंडी महायज्ञ  भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्


सांवेर में होगा भव्य सप्तकुंडी महायज्ञ
 भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्
अनिल पटेल सांवेर
दिनांक 2 अक्टूबर रविवार 2022को सायं 5:00 बजे महावीर बाग कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी नाग मंदिर सांवेर में प्राण प्रतिष्ठा 
 सप्तक कुंडी यज्ञ भूमि पूजन व ध्वजारोहण आयोजन हुआ संपन्न 
विदित हो कि सांवेर में 23/11/2022से 30/11/2022 तक होने वाला है सप्त कुंडी महायज्ञ श्री गोपाल जी शास्त्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि 23/11/ 2020 से 30/11 /2022 तक सांवेर में महावीर बाग कॉलोनी स्थित पंचमुखी नाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं सप्ताह कुंडी महायज्ञ होने जा रहा है  सप्त कुंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान श्री विपिन जी जैन द्वारा बताया गया कि सांवेर स्थित महावीर कॉलोनी में पंचमुखी नाग देवता की कृपा से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है यह दिव्य और भव्य स्थान पिछले कई वर्षों से कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होने के साथ बिगड़े कामों को बनाने का एक दिव्य स्थान बन गया है सांवेर में कोरोना काल के  बाद बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है आज भूमि पूजन वह ध्वजारोहण का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में मुख्य रुप से उल्टे हनुमान मंदिर के पुजारी श्री मोनू जी व्यास मोहित व्यास आशीष जी जैन रवि वैष्णव जैन सुरेश जी जैन महेंद्र शेखावत मुकेश जी जायसवाल शांतिलाल जी कारपेंटर विनय जी जैन रविंद्र कुमावत कालू जी भावसार सूर्य कुमार जी ओस्तवाल विनीत दुबे अशोक जी शर्मा  राजेंद्र वर्मा संतोष जी बड़ी संख्या में महिला मंडल  भी शामिल हुआ 
आदरणीय मुख्य यजमान श्री विपिन जी जैन ने सांवेर के समस्त माता बहनों एवं ग्राम वासियों से अनुरोध किया है कि सभी सप्त कुंडी महायज्ञ से धर्म लाभ लेवे एवं अधिक से अधिक संख्या में पधारे सभी की मनोकामना पूर्ण हो

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।