विकास कार्य होगी पहली प्राथमिकता- बंदना कुमारी
विकास कार्य होगी पहली प्राथमिकता- बंदना कुमारी
विधायक गणेश चौहान द्वारा टीकाकरण अभियान में लगायी गयी पशुपालन विभाग की टीम को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।
ब्रेकिंग संतकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर।
विधायक गणेश चौहान द्वारा टीकाकरण अभियान में लगायी गयी पशुपालन विभाग की टीम को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।
संत कबीर नगर 02 अक्टूबर 2022,
विधायक धनघटा ,गणेश चौहान ने तहसील धनघटा में लम्पी स्किन बीमारी से रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान में लगायी गयी पशुपालन विभाग की टीम को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य पुश चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय यादव ने विधायक जी को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं तथा उपलब्ध गोट पॉक्स वैक्सीन (30000) की जानकारी दिया साथ ही अवगत कराया कि सर्वप्रथम टीकाकरण का कार्य जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों पर किया जायेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण हेतु पूरे जनपद में 6 रिंग बनाये गये है।
टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर विधायक जी द्वारा पशु पालन विभाग की टीम को जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डा० रजनीकांत निगम, डा० आनन्द कुमार सिंह, डा० उदय भान वरूण, डा० अजीत सिंह, सुनील, कौलवाश, श्री नरेन्द्र नाथ दूबे आदि लोग उपस्थित रहें।धन्यवाद,,,,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विकास कार्य होगी पहली प्राथमिकता- बंदना कुमारी
केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की बैठक हुई संपन्न। C.P.G.I.I के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन बने अनिकेत।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई
Leave a Comment: