भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई
केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की बैठक हुई संपन्न। C.P.G.I.I के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन बने अनिकेत।
केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की बैठक हुई संपन्न।
C.P.G.I.I के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन बने अनिकेत।
मणिशंकर सिन्हा सोनभद्र
डाला(सोनभद्र) बीती शाम स्थानीय बाज़ार स्थित तिवारी कटरा परिसर में केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान(Central Public Grievances & Investigation Institution) की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उमेश सिंह पटेल ने सर्वसम्मति से छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव को सोनभद्र का डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन नियुक्त किया व साथ ही भाजपा नेता महेश कुमार सोनी को नगर चेयरमैन डाला नियुक्त किया गया। इस दौरान केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन बनने के बाद अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के कमजोर,आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के व्यक्ति जो समस्याओं से संबंधित विभागों एवं अदालतों तक नहीं पहुंच पाते हैं और अपना हक हुकूक हासिल न होने से भाग्य को दोषी मानकर समस्या से पीड़ित रहते हैं उनको न्याय दिलाने के लिए यह संस्थान निस्वार्थ भाव से कार्य करेगी। इन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए संस्थान उचित लोगों का चयन करेगी जो स्वेच्छा से समाज में आमूल - चूल परिवर्तन के प्रणेता के रूप में कार्य करने को तैयार हैं। विधिक कार्यवाही हो या मानवाधिकार मूल्य हो,सामाजिक समरसता के लिए संस्थान की तरफ से निशुल्क एडवोकेट नियुक्त किए जाएंगे जिनका खर्च संस्थान एवं पदाधिकारी उठाएंगे। संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत को समृद्ध व मजबूत बनाने की अवधारणा, भ्रष्टाचार मुक्त उन्नत समाज की परिकल्पना, समाज में आर्थिक रूप से कमजोर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिला एवं पुरुष ,जो पीड़ित हैं उनके अधिकारों को दिलाना । इस दौरान बैठक में वाइस चेयरमैन विकास सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह,विमल रंजन सिंह, नादिस हसन,सदन साहू,आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई
दोनों टीमों सुपर स्टार व सीतापुर राइडर्स के खिलाड़ीयों से परिचय करने के उपरान्त टॉस करवाया और मैच प्रारंभ किया l
मु० अतिथि एंव विशिष्ट अतिथि दोनों अतिथियों ने अपने क्रिकेट प्रेम को दिखाते हुए कुछ गेदों पर बल्लेबाजी भी करी
Leave a Comment: