भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई


 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्य प्रदेश

रिपोर्ट नरेंद्र कुमार बर्मन अब तक टीवी न्यूज़    संवाददाता  ढीमरखेड़ा

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत पिंडरई

ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिंडरईभ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत ll ग्राम पंचायत पिंडरई में पिछले कार्यकाल में पदस्थ सचिव बृजमोहन गिरी एवं रोजगार सहायक युसूफ खान द्वारा लगभग 3000000 रुपए की राशि निकाल कर बिना कोई काम कराए अधिकारियों की मिलीभगत से डकार ली गई जिसकी शिकायत ग्राम वासियों एवं वर्तमान सरपंच श्रीमती निर्मला दुबे द्वारा बार-बार कलेक्टर जिला सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विधायक जी द्वारा के पास लिखित में की गई लेकिन सचिव के पैसे का जादू प्रशासन पर इस कदर भारी पड़ रहा है की सरपंच एवं जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही नाही दोषियों पर कोई कार्यवाही की जा रही है अभी भी पंचायत के कार्य अधूरे पड़े हैं या तो फिर कराए ही नहीं गए लेकिन पूरी राशि पंचायत के खाते से सचिव द्वारा निकाली गई जिसकी जानकारी जब वर्तमान सरपंच ने मांगी तब जाकर भ्रष्टाचार की पोल खुली जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से बार-बार की गई लेकिन अधिकारियों की जांच ना करने की मनसा से सांप समझ आ रहा है की वह भी इस भ्रष्टाचार में पूर्णता लिप्त है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया अगर समय पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती है तो मुख्यालय में भूख हड़ताल कर विरोध व्यक्त किया जाएगा ll आज दिनांक02/10/2020को भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पिंडरई मैं पहुंचे सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं जनपद सदस्य श्रीकांत पटेल ,राकेश त्रिपाठीसभी ग्राम वासियों एवं सरपंच से मुलाकात की और समस्याओं की भी जानकारी ग्रामवासी एवं सरपंच नेबताई ग्राम की समस्या मैं पूर्व सचिव ब्रजमोहन गिरी एवं रोजगार सहायक युसूफ खान की द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से,सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम को अवगत कराया .,जिसे सुन एवं देखकर सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने आश्वासन दिया की 1 सप्ताह के अंदर दोषियों की जांच कराई जाएगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।