सौंख में भव्यता के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात बारात देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सौंख में भव्यता के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात बारात देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मनरेगा में काम कर रहे बाल मजदूर मनरेगा के तहत प्रधान कर रहा है नाबालिग बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़
बदायूं उत्तर प्रदेश
मनरेगा में काम कर रहे बाल मजदूर
मनरेगा के तहत प्रधान कर रहा है नाबालिग बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़
अब तक न्यूज़ टीवी चैनल लाइव
बदायूँ:-बिकास क्षेत्र म्याऊँ में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत म्याऊँ ब्लाक में पूरी तरह संवेदनहीनता की भेंट चढ़ गई है। तमाम विभागीय नियम कानून व प्रतिबंधों के बावजूद ताक पर रखकर म्याऊँ ब्लाक में खुला खेल किया जा रहा है। इसका आलम यह है कि ब्लाक के चंगासी गाव मे बन रही कच्ची सड़क में कार्य जाब कार्डधारकों के बजाए नाबालिक बच्चों से लिया जा रहा है।
म्याऊँ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगासी में पप्पू के खेत से लेकर नाला तक मानरेगा सड़क कार्य ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना के तहत कराया जा रहा है। हाल यह है कि पूरा कार्य गांव के जाब कार्ड धारकों से न कराकर इधर उधर के नाबालिक बच्चों से कराया जा रहा है। किसी ग्रामीण ने कार्य कर रहे बच्चों की तस्वीर कैमरे में कैद कर विडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी जिससे पूरे म्याऊँ ब्लाक क्षेत्र मे खलबली मची हुई है ।
इस बाबत जब गांव के रोजगार सेवक भगवान दास से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे मे मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल इसकी सूचना ब्लाक के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उधर ग्राम प्रधान का कहना है कि ये सारे लड़के अपने पिता जी के स्थान पर काम कर रहे है
जांच कर होगी कार्रवाई
चंगासी गाव में नाबालिक बच्चों से लिए जा रहे कार्य के बारे मे बीडीओ म्याऊँ अनुरुद्ध मिश्रा ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
मुशाहिद रजा बदायूं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सौंख में भव्यता के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात बारात देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मिर्जापुर 96 ब्लॉक के ग्राम सभा भावा के नयेपुर चौराहे पर मां दुर्गा पुजा का भभ्य आयोजन किया गया
सहसवान/ जिला अधिकारी के आदेश अनुसार अभियुक्त मोअज्जम पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम नदायिल का मकान प्रशासन ने किया सील
Leave a Comment: