02 अक्टूबर को लखनऊ में पूरी होगी स्वच्छता जनसम्पर्क यात्रा


स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में यूपी के 3 नगर निगम, 4 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत को पुरस्कार के लिए चुना गया

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में यूपी के तीन नगर निगम पुरस्कृत 

02 अक्टूबर को लखनऊ में पूरी होगी स्वच्छता जनसम्पर्क यात्रा


स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के नतीजों में उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के 10 नगरीय निकायों को इस सर्वेक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इन नगर निकायों को पुरस्कृत किया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग श्री अमृत अभिजात और राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती नेहा शर्मा ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। 
स्वच्छ भारत मिशन - नगरीय निदेशालय द्वारा गोमतीनगर विस्तार स्थित निदेशालय में इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग श्री अमृत अभिजात और राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती नेहा शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित किया। इस दौरान सचिव नगर विकास विभाग श्री रंजन कुमार, विशेष सचिव श्री सुनील कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। 

प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रदेश के 3 नगर निगम,  4 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत को पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इस सूची में नगर निगम लखनऊ, नगर निगम कानपुर, नगर निगम मेरठ, नगर पालिका परिषद गंगाघाट, नगर पालिका परिषद गजरौला, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर,  नगर पालिका परिषद बिजनौर,  नगर पंचायत जैथरा, नगर पंचायत इकदिल और नगर पंचायत चिरैयाकोट शामिल हैं।

यह पुरस्कार मिले
1.    बेस्ट गंगा टाउन No.1 (1 लाख से कम आबादी)  - बिजनौर, उत्तर प्रदेश 
2.    बेस्ट कैंटोनमेंट इन इनोवेशन & बेस्ट प्रक्टिसेस - लखनऊ कैंट बोर्ड 
3.    नार्थ जोन अर्बन लोकल बॉडीज़ (15 हज़ार से कम आबादी)
-    क्लीनेस्ट सिटी - इकदिल, उत्तर प्रदेश 
-    अवार्ड फॉर सिटीजन फीडबैक - जैथरा, उत्तर प्रदेश 
4.    पुरस्कृत यूएलबी: उत्तर क्षेत्र (50,000-1 लाख जनसंख्या)
-    नागरिक प्रतिक्रिया' के लिए पुरस्कार - गजरौला, उत्तर प्रदेश 
-    'इनोवेशन & बेस्ट प्रक्टिसेस' के लिए पुरस्कार -  गंगाघाट, उत्तर प्रदेश 

5.    पुरस्कृत यूएलबी: राष्ट्रीय स्तर (राज्य की राजधानी/केंद्र शासित प्रदेश)
-    अवार्ड फॉर 'इनोवेशन & बेस्ट प्रैक्टिसेस'  - लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

6.    पुरस्कृत यूएलबी: राष्ट्रीय स्तर (बिग सिटी: 10-40 लाख जनसंख्या)
-    'फास्ट मूविंग' बिग सिटी अवार्ड - मेरठ, उत्तर प्रदेश 
-    अवार्ड फॉर 'इनोवेशन & बेस्ट प्रैक्टिसेस' - कानपुर, उत्तर प्रदेश

7.    फास्टेस्ट मूवर मीडियम सिटी (मीडियम सिटी: 3-10 लाख जनसंख्या) - मुज़फ्फरनगर , उत्तर प्रदेश

8.     पुरस्कृत यूएलबी: राष्ट्रीय स्तर (15000- 25000 जनसंख्या)
        - अवार्ड फॉर 'इनोवेशन & बेस्ट प्रैक्टिसेस' - चिरैयाकोट, उत्तर प्रदेश

इंडियन स्वच्छता लीग में मिले तीन पुरस्कार

वार्ता में प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग श्री अमृत अभिजात ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन - शहरी के अंतर्गत बीते दिनों एक अतंर-नगरीय प्रतिस्पर्धा ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ (आईएसएल) का आयोजन किया गया था। इसमें, देश भर के 1850 से ज्यादा शहरों ने भाग लिया। इस इंडियन स्वच्छता लीग में उत्तर प्रदेश के शहरों ने नया कीर्तिमान रचा है। प्रदेश के नगर निगम अलीगढ़, नगर निगम मेरठ और नगर निगम प्रयागराज को विशेष पुरस्कार दिया गया है। इन नगर निकायों को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में जनभागीदारी से अभिनव प्रयोगों के लिए यह पुरस्कार दिए गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान में यह पुरस्कार दिए गए हैं। 

स्वच्छता जनसम्पर्क यात्रा  
प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती नेहा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन - नगरीय निदेशालय के स्तर पर 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 के बीच स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैम्पेन में इंडियन स्वच्छता लीग एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संबंध में जन जागरूकता फैलाने के लिए समस्त जनपदों से बाइकर्स की टीम द्वारा स्वच्छता जन सम्पर्क यात्रा शुरू की गई है। श्रीमती नेहा शर्मा ने बताया कि कानपुर, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणासी, गोरखपुर समेत समस्त जनपदों से निकले 250 से ज्यादा बाइकर्स प्रदेश के समस्त जिलों से होते हुए 1,00,000 किलोमीटर की यात्रा के संकल्प के साथ 2 अक्टूबर को स्वच्छता ध्वज लेकर लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस मौके पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।