*बाड़ी:कस्बे स्थित बालिका विद्यालय में किया गया नि:शुल्क बैग वितरण
*बाड़ी:कस्बे स्थित बालिका विद्यालय में किया गया नि:शुल्क बैग वितरण
माता के नवरात्रों के पवित्र दिनों में ग्राम पथरवा में गत वर्षो के भाती इस इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन बड़े हर्षो उल्लास के साथ चल रहा हैं
खबर
जनपद सहारनपुर
लोकेशन तहसील बेहट
माता के नवरात्रों के पवित्र दिनों में ग्राम पथरवा में गत वर्षो के भाती इस इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन बड़े हर्षो उल्लास के साथ चल रहा हैं। इस अवसर पर ग्राम पथरवा में आजकी लीला का सुभारंभ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल टीम के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मनीष योगाचार्य जी ने कहा कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन भगवान राम के चरित्र को मंच के द्वारा दर्शाते हुए बड़ा ही सहारनीय कार्य हैं। लगभग पचास साल से रामलीला का मंचन पथरवा में होता आ रहा हैं।इस अवसर पर जिला सह संयोजक बजरंग दल योगेश चौहान जी ने कहा की रामायण हमें सिखाती हैं की बुराई कितनी भी बलशाली हों अंत में जीत अच्छाई की ही होती हैं जैसे रावण बलशाली होते हुए भी अधर्म के मार्ग पर चला और प्रभू श्री राम जी ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए रावण का अंत किया। रामायण से हमे यह सीख मिलती हैं की एक भाई का भाई के प्रति धर्म, पत्नी का पति के प्रति धर्म अन्य परिवार के सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति क्या धर्म होता हैं। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक अनुज जी, जिला मंत्री मनीष योगाचार्य जी जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रजत जी, प्रखंड मंत्री सन्नी जी, नगर सह संयोजक आशीष चौहान जी, पंकज जी बाबूराम राम जी, पवन जी, बलबीर सिंह राणा जी, राजकुमार जी, अलकेश जी, सचिन जी आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट साजिद सलमानी रिपोर्टर यूपी अब तक जिला सहारनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
*बाड़ी:कस्बे स्थित बालिका विद्यालय में किया गया नि:शुल्क बैग वितरण
30 सितम्बर 2022 मड़ियाहूं नगर में शुक्रवार की शाम ऐतिहासिक प्रभु श्री रामजी की शोभा यात्रा रामलीला समिति द्वारा निकाली गईl
बेटी ने किया नाम रौशन , दो अक्टूबर को संसद को करेगी संबोधित
Leave a Comment: