टाइटल 5 अक्टूबर को होगा रावण दहन डीएम एसएसपी ने पर की व्यवस्थाएं


टाइटल 5 अक्टूबर को होगा रावण दहन डीएम एसएसपी ने पर की व्यवस्थाएं

रामलीला सभा द्वारा कान्हा की नगरी मथुरा में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है और 5 अक्टूबर को रावण दहन होगा इसी को लेकर आज डीएम एसएसपी ने रामलीला मैदान का किया निरीक्षण किया।और आयोजकों के साथ चर्चा की साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बता दे की कान्हा की नगरी मथुरा में श्री रामलीला सभा कमेटी द्वारा पिछले सैकड़ों वर्षों से रामलीला का मंचन का आयोजन किया जाता है। लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल चलते इस लीला मंचन का आयोजन नहीं हो रहा था। लेकिन इस बार इस कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए रामलीला सभा द्वारा यह लीला मंचन आयोजित किया जा रहा है और कई दिनों से चित्रकूट पर रामलीला मंचन का आयोजन चल रहा है तो वही 4-5 अक्टूबर को रामलीला मैदान में रामलीला मंचन होगा इस मंचन के दौरान प्रभु राम रावण का वध करेंगे बता दे की रामलीला सभा द्वारा इस बार रामलीला मैदान में  71 फुट का रावण का पुतला और 50 फुट का अहरावण का पुतला बनाया गया है। साथ ही इस लीला मंचन के दौरान आतिशबाजी होगी और प्रभु राम रावण और अहरावण के पुतले का बध करेंगे और एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत होगी।


इस लीला मंचन को देखने के लिए मथुरा के अलावा आसपास के लोग भारी संख्या में महाविद्या मैदान पहुंचेंगे ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना ना करना पड़े। इन सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए आज डीएम पुलकित खरे एसएसपी अभिषेक तिवारी रामलीला मैदान पहुंच कर जायजा लिया,साथ ही आयोजकों द्वारा जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, इस बारे में उनसे जानकारी ली और विस्तार से चर्चा की, इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी के साथ प्रशासनिक अधिकारी के अलावा रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग महावीर मित्तल शशि भानु गर्ग सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


वहीं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि इस लीला मंचन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग रामलीला मैदान आएंगे इसी को देखते हुए आज उनके द्वारा निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग बैरिकेडिंग एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड लगाए जाने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी
अब तक टीवी चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।