टर से लेकर इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत फीस का भुगतान करता है


समाज कल्याण विभाग की ओर से इंटर से लेकर इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत फीस का भुगतान करता है। सामान्य वर्ग के साथ ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाता है। इसे पारदर्शी बनाने की कवायद के बीच विद्यार्थियों को लाभ मिले इसके लिए भी कई संशोधन किए गए हैं।

आवेदन के दौरान हुई छोटी सी गलती विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति से दूर कर देती थी। अब गलती की सूचना उनके मोबाइल फोन पर आएगी और समय रहते वे उसे ठीक कर सकेंगे। इसके लिए तीन दिन का समय मिलेगा। इंटर तक के विद्यार्थी समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से सात अक्टूबर और इंटर से ऊपर स्नातक परास्नातक के विद्यार्थी आठ नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।