सरकारी नौकरियों में बहुजन को मिले आरक्षण के संवैधानिक अधिकार से सरकार छेड़छाड़ कर रही है।


भाजपा सरकार पर अख‍िलेश ने बोला था हमला

बता दें क‍ि अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकारी नौकरियों में बहुजन को मिले आरक्षण के संवैधानिक अधिकार से सरकार छेड़छाड़ कर रही है। सरकार जानबूझ कर सरकारी संस्थाएं ध्वस्त कर रही है, ताकि व्यवस्थाओं का निजीकरण किया जा सके। सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला लिया था।

सत्ता में बैठे लोग कर रहे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग

बहुजन समाज की ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया था। समाजवादियों ने हर स्तर पर त्याग किया। डा.अम्बेडकर और लोहिया के सपने को साकार करने की कोशिश की थी। समाजवादी लोग बड़ी जीत चाहते थे लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। 2022 के चुनाव में समान विचार धारा के लोगो को एक मंच पर लाए। सत्ता नहीं मिली लेकिन वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है। सिर्फ सपा ही साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।