भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धामपुर पहुंचने पर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने किया भव्य स्वागत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धामपुर पहुंचने पर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने किया भव्य स्वागत। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की खास रिपोर्ट।
बिजनौर:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरीका धामपुर पहुंचने पर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने जोर दार स्वागत किया।आपको बता दें कि भाजपाध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष जनपद बिजनौर के दो दिवसीय दौरे पर शाम लगभग चार बजे धामपुर में मुरादाबाद रोड़ पर स्थित प्रियंका मार्डन स्कूल में पहुंचे ।वहां पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
देश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से अपील करते हुए कहा की आज प्रदेश में मां बहने सुरक्षित है गुंडाराज जड़ से खत्म है भू माफिया भूमिगत हो गए हैं प्रदेश का हर छोटा बड़ा कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचकर अपना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की विपक्षी दल जनता को भाजपा के प्रति बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं हमें विपक्ष के ऐसे प्रयासों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमें भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने में तन मन अभी से अपनी सारी ताकत लगानी होगी। आने वाले नगर निकाय चुनाव ,एमएलसी चुनाव, एवं 2024 में लोकसभा चुनाव मैं भाजपा का परचम लहराते हुए भाजपा की ताकत का एहसास कराना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा तथा माननीय नरेंद्र मोदी जी 2024 में एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर भाजपा विधायक धामपुर अशोक कुमार राणा, नहटौर विधायक ओम कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ बॉर्बी ,ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता ,नीरज प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदित नारायण सिंह, प्रियंक कर राणा ,सोनू, नगर पालिका अध्यक्ष धामपुर राजू गुप्ता ,भूपेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम, राकेश चौधरी, आदि मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर* ! मड़ियाहूं/ मछलीशहर। जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवक की मौत हो गई। मड़ियाहूं क्षेत्र में दो माह की बच्ची को दूध पिला रही महिला
जौनपुर!* मुंगराबादशाहपुर सावन तेरस पर सुजानगंज स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
Leave a Comment: