क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया प्रबुद्ध सम्मेलन
क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया प्रबुद्ध सम्मेलन
जिले सहित कस्बों में धूमधाम से निकाली गई अग्रसेन शोभायात्रा
जिले सहित कस्बों में धूमधाम से निकाली गई अग्रसेन शोभायात्रा
बाड़ी(धौलपुर),27सितंबर22||
अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के 5176वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रसेन सभा समिति और अग्रवाल सेवा सदन के संयुक्त तत्वाधान में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे 18 गोत्रों के स्वरूपों हाथ में ध्वज पताका लिए आगे चल रहे थे.. उनके पीछे देवी सरस्वती,मां लक्ष्मी,भगवान शिव,राधा कृष्ण की झांकी समेत कई इलेक्ट्रोनिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा रामभरोसी लाल बागथर वालों के मकान से प्रारंभ हुई,जो कस्बे के कई मार्गों से होती हुई गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई।जिसके बाद महाराजा अग्रसेन की महाआरती कर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ।बाद में समिति के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में रक्तदान सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्रवंशियों को सम्मानित किया गया।
आशीष शर्मा रिपोर्टर बाड़ी अबतक टीवी न्यूज
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया प्रबुद्ध सम्मेलन
महिषासुर का मूर्ति ना बनाएं , आदिवासी क्षेत्रों में दुर्गा पूजा, रावण ,कुंभकरण ,मेघनाथ दहन पूर्णतः बंद किया जाए,
Leave a Comment: