ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा में बंद पड़ा सरकारी हेड पंप, अंबेडकर पार्क कूड़ेदान में हुआ तब्दील।  


ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा में बंद पड़ा सरकारी हेड पंप, अंबेडकर पार्क कूड़ेदान में हुआ तब्दील।                                       ब्लाक शमशाबाद फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा मैं 6 महीनों से बंद पड़ा हेड पंप जिसकी मरम्मत के लिए प्रधान से कई बार कहा गया है आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया । जो मुख्य चौराह सुल्तानगंज खरेटा के पास नेकराम के घर के निकट लगा हुआ है। जिसकी ग्राम प्रधान को कई बार सूचना दी गई। प्रधान के आंख पर काली पट्टी बांध रखी है। इसी के पास से ग्राम प्रधान का रोज आना जाना लगा रहता है ग्रामवासी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई देते हैं दूर दराज से पीने के लिए पानी लाते हैं ।ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण जल ही जीवन जल ही तो कल है सरकार की योजनाओं पर पानी फेरा जा रहा है ।इसी के पास अंबेडकर पार्क की जगह है जो फरमाइश होने के बाद भी ग्राम प्रधान भ्रष्ट अधिकारी गणों की लापरवाही के कारण अपनी बदकिस्मत को रो रहा है। जल मग्न कूड़ो के ढेर घास तो ऐसी उगी मानो उगाही गई हो। क्यों इतने लापरवाह अधिकारियों का कारण क्या बनता है कुछ तो है गड़बड़। इससे बड़ीऔर भी समस्या।पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना गंगवार द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था । पानी के निकास आबा गमन के लिए। आज पानी का निकास अवरूद्ध होने के कारण काफी गंदा पानी भरा हुआ है ग्राम वासियों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जो भयंकर बिमारी का कारण बन सकता है। जान को जोखिम में डालने को मजबूर हैं। वर्तमान में ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख पंचायत सदस्य अधिकरी गण भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन्हें भी इसी रास्ते होकर ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेंटा के लिए गुजरना पड़ता है।।ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेंटा के ग्राम वासी काफी परेशान है। पानी का जमा होना बीमारी को जन्म देता है। मजबूर होकर ग्राम वासी गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं। यह मुख्य चौराह का रास्ता है । बाजार भी लगता है। ग्रामबासी,छत्रपाल ,दिवारी लाल, नेकराम, द्बारा। जिसे आप सुन सकते है। यूपी अब तक टीवी न्यूज़ संवाददाता फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।