खबर आजमगढ़ जिले के अहिरौला शिक्षा क्षेत्र के बनहर मयचक गज़र्री  से है जहां विद्यालय के बच्चे बाहर घूमते नजर आए हेड मास्टर से पूछने


खबर आजमगढ़ जिले के अहिरौला शिक्षा क्षेत्र के बनहर मयचक गज़र्री  से है जहां विद्यालय के बच्चे बाहर घूमते नजर आए हेड मास्टर से पूछने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में भोजन नहीं बना है बच्चे घर खाकर आ रहे हैं इसलिए बाहर घूम रहे हैं जब संवादाता ने बच्चों से कुछ जानना चाहा तो प्रधानाध्यापक महोदय बताते हैं कि हमें खंड शिक्षा अधिकारी अहिरौला का आदेश है और फोन पर रिकॉर्डिंग है कि उन्होंने बताया है कि मीडिया वालों को विद्यालय में नहीं जाना है
अब जानना यह  होगा खंड शिक्षा अधिकारी से की कौन सा नया आदेश मिल गया मुख्यमंत्री जी ने इनको क्या आदेश दे दिया है की मीडिया वाले सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था को नहीं दिखा सकते
वही ग्राम प्रधान ने बताया कि हेड मास्टर खुद 11:30 बजे आते हैं और साल में सिर्फ दो बार फल हमारे यहां विद्यालय में बता है 
जहां सरकार लाख दावे शिक्षा को लेकर करती है वही खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सरकार के व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं मां बाप घर से बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं और बच्चे बाहर घूमते नजर आते हैं आखिर खंड शिक्षा अधिकारी इन विद्यालयों पर क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं अब उनसे पूछने के बाद ही पता चलेगा उनको सरकार ने कौन सा ऐसा नियम दिया है कि मीडिया वाले विद्यालय के बच्चों से कुछ नहीं पूछ सकते और हेड मास्टर बच्चों को 11.44बजे विद्यालय कैंपस से बाहर घुमाएंगे 
क्या अहिरौला  शिक्षा क्षेत्र में कोई ऐसा नया नियम आया है कि इन्टरवल 11.44पर होता है 
अब इसको खंड शिक्षा अधिकारी ही बता पाएंगे यूपी अब तक टीवी ब्यूरो चीफ आजमगढ़ रामपाल यादव की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।