ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा मैं बंद पड़ा सरकारी हैंड पंप अंबेडकर पार्क कूड़ेदान में हुआ तब्दील।    


ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा मैं बंद पड़ा सरकारी हैंड पंप अंबेडकर पार्क कूड़ेदान में हुआ तब्दील।                                      ब्लॉक शमसाबाद फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा में 6 महीनों से बंद पड़ा सरकारी हेडपंप जिसकी मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान से कई बार ग्राम वासियों द्वारा कहा गया आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया जो मुख्य चौराहा सुल्तानगंज खरेटा के पास नेकराम के घर के निकट लगा हुआ है जिसके बारे में ग्राम प्रधान को कई बार सूचना दी गई है ग्राम प्रधान के आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है। बंद पड़ा सरकारी हेड पंप दिखाई नहीं देता है। इसके पास से रोज ग्राम प्रधान का आना जाना लगा रहता है। ग्रामवासी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई देते हैं। दूरदराज से पीने के लिए पानी लाते हैं ।ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण जल ही जीवन जल ही है तो कल है सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं पर पानी फेरा जा रहा है ।इसी जगह के पास अंबेडकर  पार्क की जगह है। लग भग ढाई बीघा। जिसकी अधिकारियों द्वारा कई बार फरमाइश होने के बाद भी ग्राम प्रधान व भ्रष्ट अधिकारी गुणों की लापरवाही के चलते बदकिस्मत से इसका कायाकल्प नहीं हो रहा है ।जल मग्न कूड़ो का ढेर , घास तो ऐसी उगी मानो किसी के द्वारा उगाही गई हो। सरकारी कर्मचारी क्यों इतने बड़े लापरवाह हो सकतें हैं। अधिकारियों का कारण क्या बनता है ।जो कुछ तो गड़बड़ है इससे बड़ी और भी समस्या पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना गंगवार द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था ।पानी के निकास आवागमन के लिए ।आज पानी का निकास अवरुद्ध होने के कारण काफी गंदा पानी भरा हुआ है ।ग्राम वासियों को मजबूरी में नर्क बना गंदे पानी से होकर गुजरने के मजबूर होना पड़ता है जो भयंकर बीमारी का कारण बन सकता है ।जान को जोखिम में डालने को मजबूर हैं। वर्तमान में ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख पंचायत सदस्य अधिकारीगण भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसी रास्ते से होकर ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा के लिएसभी ग्राम प्रधान अधिकारी गणों को गुजरना पड़ता है। ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेटा के ग्रामवासी काफी परेशान है। पानी का जमा होना बीमारी को जन्म देता है। मजबूर होकर ग्रामवासी गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं यह मुख्य चौराहा का रास्ता है यहां बाजार भी लगता है ग्राम बासी छत्रपाल सिंह दिवारी लाल नेकराम द्वारा अवगत कराया गया है। यूपी अब तक टीवी न्यूज़ संवाददाता फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।