रतलाम मंडल के डीआरएम महू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे


रतलाम मंडल के डीआरएम महू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे

गुरुवार को रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता ने महू रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उन्होंने पेंट्रीकार को देखा और देखते ही भड़क उठे। फिर इसके बाद पेंट्री कार में पहुंचे और जांच की। फिर इसके बाद नवनिर्माण रेलवे स्टेशन के कार्य को पूरा करने के लिए चर्चा की।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओ को लेकर निरीक्षण किया गया। साथ ही रेल्वे स्टेशन पर चल रहे निर्माण को तेजगति देने के लिए उस पर भी विस्तार करना है,और ब्रॉड गेज लाइन को जल्द शुरू करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीठ रोड स्थित अंडर ब्रिज को लेकर डीआरएम से पत्रकारों ने बारिश के मौसम में पानी भर जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत समय समय पर मिलती है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अंडर ब्रिज का ऊपरी हिस्सा रेलवे के अधीन आता है।

 हीरा सिंह ठाकुर इंदौर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।