Sitapur: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा


सीतापुर,एंटी करप्शन टीम ने कृषि विभाग के फर्टिलाइजर पटल के लिपिक दिलीप कुमार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। पूछताछ के लिए उसको नगर कोतवाली लाया गया और शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया। जानकारी हुई तो अन्य विभागीय कर्मचारी भी शहर कोतवाली पहुंचे। एंटी करप्शन टीम करीब दो घंटे से पूछताछ कर रही है।

गोंदलामऊ ब्लाक के करनपुर में रहने वाले नीरज अवस्थी अपने भाई शिवांशु अवस्थी के नाम से खाद-बीज विक्रय केंद्र का लाइसेंस बनवा रहे थे। सभी जरूरी कागज तैयार कर वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात फर्टिलाइजर पटल के लिपिक दिलीप सिंह के पास पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिलीप ने 13500 रुपयों की मांग की। उसने 5500 रुपये लिपिक को दिए, लेकिन वह और रुपयों की मांग कर रहे थे। परेशान होकर नीरज ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही टीम सक्रिय हो गई। गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन टीम ने लिपिक दिलीप कुमार को बीज भंडार कार्यालय से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। कर्मचारी के पकड़े जाने से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।