बिना कपड़ों के भागी किशोरी का सच, पिता बोले- नहीं हुआ दुष्कर्म
मुरादाबाद के भोजपुर में किशोरी के बिना कपड़ों के भागने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट किशोरी के रिश्तेदार की शिकायत पर लिखी थी। लेकिन, किशोरी के पिता का कहना है कि यह सब झूठ है। बेटी के साथ को दुष्कर्म नहीं हुआ है।
किशोरी के पिता ने घटना को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गांव गांव में सस्ते गल्ले की दुकान, जमीन और चुनाव की रंजिश को लेकर एक पक्ष से विवाद चल रहा है। ठाकुरद्वारा में रहने वाले मेरे बहनोई ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अपने कपड़े स्वयं फाड़ती रहती है।
जानें रिश्तेदार ने पुलिस को क्या बताई थी कहानी
रिश्तेदार ने पुलिस को बताया था कि एक सितंबर को गांव में लगे छड़ी मेला को देखकर आ रही किशोरी को गांव के ही पांच युवक उठाकर पास के ही गांव सैदपुर खद्दर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख निकले पर अपने खेत की सिंचाई कर रहे रईस ने सभी आरोपितों को फटकारा। इस पर किशोरी को निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर भाग गए।
पुलिस में सात सितंबर को दर्ज कराई गई रिपोर्ट
सात सिंतबर को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 15 सितंबर को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था । मंगलवार को ट्वीटर पर किशोरी का निर्वस्त्र भागने का वीडीयो वायरल हुआ था। जिससे पुलिस विभाग व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार को पीड़िता के घर मजिस्ट्रेट, एसओजी, थाना पुलिस आदि ने जाकर जांच की
किशोरी के पिता ने अफसरों को बताया सच
किशोरी के पिता ने जांच अधिकारियों को बताया यह घटना झूठ है। पांचों युवकों को फंसाया जा रहा है। गांव में पार्टी बंदी चल रही है। एक पक्ष ने मेरे बहनोई को लालच देकर ऐसा कराया है। मुझे और मेरी पत्नी को मानसिक रूप से बीमार दिखाकर यह झूठी घटना बनाकर निर्दोष लोगों को फंंसाया जा रहा है। मेरी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। मैंने उसके और पत्नी के साथ न्यायालय में बयान भी दे दिए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अखिलेश यादव ने इस दौरान प्रदेश में पुलिस समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही लड़कियों की केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की मांग की।
मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है
हाटा विधानसभा क्षेत्र के भैसही बाजार में हाटा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा जी के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा क
आदर्श विद्या मंदिर में 800 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली कृमि संक्रमण से बचाव के लिए चला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दवा के फायदे और सेवन की सही
खलिहान नहीं, जहरीले जीवों का बना ठिकाना! ग्राम पिपरी चांद में 0.721 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर उगी झाड़ियां और घनी घास, ग्रामीणों में दहशत आंगनवाड़ी केंद्र, देव
Leave a Comment: