प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले सेवा पखवाडा


बांदा, 22 सितम्बर, 2022-
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल को संचयन/बचाने के लिए लोंगो को प्रेेरित किया गया।
जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव हो सके।
इस जल यात्रा रैली में आर्य कन्या इण्टर काॅलेज, सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर काॅॅलेज, आदर्श बजरंग इण्टर काॅलेज, राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज आदि विद्यालयों के छात्र/छात्रायें तथा नगर मजिस्टेªट राजेश वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जल योद्धा श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री ओम प्र्रकाश त्रिपाठी, श्री दयाराम रैकवार सहित विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।