भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा की गई किसान महापंचायत,
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा की गई किसान महापंचायत,
कार्यलय पर शिक्षिका व समूह संचालिका में हुई तू तू मैं मैं, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप,
कार्यलय पर शिक्षिका व समूह संचालिका में हुई तू तू मैं मैं, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप, समूह संचालिका ने शिक्षिका पर लगाया मारपीट का आरोप,शिक्षिका ने आरोपो को ठहराया निराधार
एंकर । मथुरा का जिलाधिकारी ऑफिस उस समय दो महिलाओ के वर्चस्व का अखाड़ा बन गया जब स्वयं सहायता समूह व एक सोशल एक्टिविस्ट के बीच जमकर तू तू मै मैं हो गई । यह जुबानी जंग उस समय हुई जब दोनो महिलाए एक दूसरे की शिकायत करने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची हुई थी । दोनों ने एक दूसरे की शिकायत की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और वही पर दोनो के बीच एक दूसरे पर शुरू हो गया आरोप प्रत्यारोप का दौर ।दोनो महिलाओ ने एक दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार मारपीट के आरोप लगाए । काफी देर तक दोनो महिलाए एक दूसरे पर आरोप लगा जमकर हंगामा काटा । हंगामा होता देख जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओ को बाहर निकाला ।
सोशल एक्टिविस्ट दीपांजलि शर्मा ने सोनिया माथुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा़ की सोनिया माथुर ने नगर निगम अधिकारियो से साठगांठ कर 28 शौचालयों के संचालन का ठेका ले लिया है और सोनिया माथुर नगर निगम से जागृति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शौचालय संचालन के नाम पर लाखो रूपए लेती है ।
दीपांजलि शर्मा का आरोप था कि मथुरा में करीब 150 स्वयं सहायता समूह रजिस्टर्ड हैं । 150 स्वयं सहायता समूह के बावजूद निगम ने 28 शौचालय का ठेका एक ही जागृति स्वयं सहायता समूह को दे दिया है ।
दीपांजलि का आरोप हे कि मेरे द्वारा शिकायत करने के बाद सोनिया माथुर लामबंदी करने के उद्देश से महिलाओ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय शिकायत करने आई हे । उधर सोनिया माथुर ने दीपांजलि शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए लेकिन दीपांजलि शर्मा ने सोनिया माथुर के आरोपों को निराधार बताया ।
ओरिजिनल शॉट्स लाइव तू तू मै मै
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा की गई किसान महापंचायत,
होमगार्ड के जवानों ने वृहद वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक
रक्षा संपदा विभाग की भूमियों के लिए दिल्ली से आई टीम ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्वे कर रही
Leave a Comment: