महिलाओं की टीम ने मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान


महिलाओं की टीम ने मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

यूपी अब तक प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 


ताजपुर / समस्तीपुर  :  - - - 22 सितंबर 2022
  नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में गुरूवार को वार्ड-1 एवं 2 में महिलाओं की टीम ने मतदाताओं के घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं ने मतदाताओं को संघर्षशील उम्मीदवार बंदना कुमारी के संघर्षशील जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि बंदना कुमारी हमेशा दलित- गरीब- पीड़ितों के पक्ष में संघर्ष चलाकर न्याय दिलाई है. हजारों लोगों को मोसमाती, कन्या विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ दिलाने से लेकर आमजनों की बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की बेहतरी के लिए संघर्ष किया है.
   महिला टीम ने महिला- पुरूषों से बंदना कुमारी को तनमनधन से सहयोग देकर विजयी बनाने की अपील की. मौके पर नीलम देवी, रजनी देवी, रधिया देवी, सिया देवी, फूल कुमारी देवी समेत ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, बासुदेव राय, मुंशीलाल राय आदि उपस्थित थे 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।