धामपुर शुगर मिल में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।                    


धामपुर शुगर मिल में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।                                                           धामपुर:- आज धामपुर शुगर मिल की वर्कशॉप एवं केमिकल प्लांट प्लांट में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा पूजन किया गया। इस अवसर पर पंडित श्रीमान भारद्वाज एवं अमित त्यागी ने कर्म से शुगर मिल केमिकल हवन कराया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष एम आर खान एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभाग अध्यक्ष जीएस रेडी लव-कुश चौहान जितेश गुप्ता एवं कृष्ण कुमार के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। धामपुर शुगर मिल में श्रमिकों एवं कर्मचारियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अहमद खान ने शुगर मिल के समस्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गई । इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया आपको बता दें की वर्ष 1933 से धामपुर शुगर मिल में प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत आज भी धामपुर शुगर मिल में विश्वकर्मा जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वेदिक मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा जी एक महान शिल्पकार थे जिन्होंने अपने आराध्य देव भगवान शंकर जी की आज्ञानुसार भव्य एवं सुंदर होने की लंका का डिजायन एंव निर्माण किया था। तथा तभी से विश्वकर्मा जी संसार में एक महान शिल्पकार के रूप में माने जाते हैं।  विश्वकर्मा जयंती के भव्य आयोजन धामपुर शुगर मिल के विश्वकर्मा कमेटी के पदाधिकारियों उत्तम सिंह, शिखर चंद ,रामपाल ,सतीश चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, अमित उपाध्याय, महिपाल सिंह, आदि द्वारा किया गया। धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान, विजय गुप्ता ,ओमवीर सिंह ,शांतनु बसु, उपेंद्र कुमार, विनीत चौहान, हारून खान, विकास अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुदर्शन कुमार, डॉक्टर पंकज ,अरुण चौहान योगेंद्र सिंह, अनुज कुमार आनंद सिंह ,सत्यवीर सिंह राजेश कश्यप, स्मृति यादव, संध्या, कविता ,मेघा ,आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।