गरीबों के आंदोलन के नेता आसिफ होदा को झूठा केस में जेल भेजना अन्याय- बंदना कुमारी


गरीबों के आंदोलन के नेता आसिफ होदा को झूठा केस में जेल भेजना अन्याय- बंदना कुमारी

यूप अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर / समस्तीपुर  : - - - 16 सितंबर 2022
  गरीबों के आंदोलन के नेता आसिफ होदा को जेल भेजना गरीबों के साथ अन्याय है. जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले जेई के खिलाफ होगा आंदोलन.
   पेंशन मिलने में विलंब, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार रोकने, जलनिकासी के लिए नाला, सड़क निर्माण को लेकर प्रखण्ड के सरसौना सीमा पर आहूत बैठक में आंदोलन के नेता आसिफ होदा को झूठा केस में जेल में डालने की निंदा करते हुए झूठे मुकदमे की जांच कर मुकदमा समाप्त करने, आसिफ होदा, उनके भाई एवं चाचा को रिहा करने, मुकदमा दर्ज कराने वाले जेई को बर्खास्त करने अन्यथा आंदोलन चलाने के निर्णय की घोषणा ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी द्वारा किया गया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।