जर्जर पानी की टंकी बनी ग्रामीणों के लिए जान का खतरा,जिम्मेदार अधिकारी बेखबर जर्जर पानी की टंकी बनी ग्रामीणों के लिए जान का खतरा,जिम्मेदार अधिकारी बेखबर


जर्जर पानी की टंकी बनी ग्रामीणों के लिए जान का खतरा,जिम्मेदार अधिकारी बेखबर


मथुरा। गोवर्धन तहसील के कस्बा मंगोर्रा में कई वर्षो पूर्व बनी पानी की टंकी अब लोगो की जिंदगी के लिए खतरे का कारण बनने लगी है।टंकी अपनी वास्तविक स्थिति का खो चुकी है।टंकी से पानी का रिसाव होता रहता है आये दिन टंकी का कोई न कोई हिस्सा टूटकर नीचे गिरने लगा है।स्थानीय लोगो को अब वहां से निकले पर जान का खतरा बना रहता है। कई बार टंकी के अचानक गिरने से लोग चोटिल होकर घायल हो चुके है।स्थानीय निवासियों ने बताया के इस पानी की टंकी के बारे में ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक लिखित शिकायत कर चुके है।लेकिन आलाधिकारियों को स्थानीय लोगो के जान की कोई परवाह नही है अधिकारियों के इस ओर ध्यान न देने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी
जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।