उप मुख्यमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस को जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब फतेहपुर ने किया बहिष्कार।


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
उप मुख्यमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस को जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब फतेहपुर ने किया बहिष्कार।
फतेहपुर*फतेहपुर जनपद में जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब फतेहपुर ने संयुक्त रूप से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया ज्ञातव्य हो कि फतेहपुर जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम के द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जहां पत्रकारों के द्वारा 2 घंटे इंतजार किया गया फिर भी डिप्टी सीएम प्रेस कान्फ्रेंस के लिए मौके पर नहीं पहुंचे वहीं जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी डिप्टी सीएम प्रेस कान्फ्रेंस में नहीं पहुंचे और ना ही पत्रकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई और ना ही जलपान की उचित व्यवस्था की गई तथा हम लोगों को और भी खबरें कवरेज  करनी पड़ती है इस प्रकार हम एक व्यक्ति का इंतजार नहीं कर सकते हैं इसलिए सभी पत्रकार बंधु प्रेस कान्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।