नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल संचालिका की जमकर की धुनाई
नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल संचालिका की जमकर की धुनाई
फतेहपुर जनपद में कल होगा अशोक सम्राट की मूर्ति का अनावरण करे गए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
फतेहपुर जनपद में कल होगा अशोक सम्राट की मूर्ति का अनावरण करे गए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
फतेहपुर में जैसे ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे वैसे ही यह मूर्ति जनपद में इतिहास रच देगी। इस प्रतिमा की कई ऐसी बातें हैं, जो शायद ही सभी को पता हों। तो आइए आपको बताते हैं सम्राट अशोक की प्रतिमा के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को डिप्टी सीएम वीआईपी रोड स्थित तिराहे पर सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
सम्राट अशोक की यह प्रतिमा पूरे उत्तर भारत की अपने आप में पहली प्रतिमा होगी। तो वहीं प्रयागराज मंडल में निर्विवाद रूप से यह पहली प्रतिमा है। जो फतेहपुर में स्थापित की गयी है। अर्थात ऐसी प्रतिमा मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी जनपद में भी नहीं है। मौर्य समाज की ओर से स्थापित की जा रही इस प्रतिमा को बनवाने में करीब 4 साल लगे, और तब जाकर यह मूर्ति 7 सितंबर को पूरी होकर फतेहपुर पहुंची।
इटावा के प्रख्यात मूर्तिकार बदन सिंह ने इस मूर्ति को चुनार पत्थर पर अद्भुत तरीके से तराशा है। जानकारी करने पर पता चला कि यह प्रतिमा सम्राट अशोक के युद्ध काल को दर्शाती है। स्थापित हुई प्रतिमा में सम्राट अशोक म्यान से तलवार खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके दाहिने हाथ में तलवार और बाएं हाथ में म्यान है। आठ फिट की मूर्ति में सम्राट अशोक को राजशाही वेशभूषा से परिपूर्ण दर्शाया गया है। जिस प्लेटफॉर्म में सम्राट अशोक की प्रतिमा रखी जाएगी उसका निर्माण नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने करवाया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल संचालिका की जमकर की धुनाई
उत्तर प्रदेश में जल जीवन निगम। हर घर जल के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम एफ टी किट के माध्यम पेयजल जांच प्रशिक्षण का आयोजन
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक साथ थाना कोपागंज में की समाधान दिवस में जन सुनवाई
Leave a Comment: