रिपोर्टर  मुकेश सिहं अब तक TV चैनल ब्यूरो चीफ सूरजपुर  ग्राम पंचायत केतका सूरजपुर में करमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।


रिपोर्टर 
मुकेश सिहं
अब तक TV चैनल ब्यूरो चीफ सूरजपुर 


ग्राम पंचायत केतका सूरजपुर में करमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

सर्वप्रथम ग्राम वासियों द्वारा जाई  पहुंच यात्रा निकाली गई उसके बाद गोंडवाना मंच स्थल पर करमदेव   प्रकृति पूजा अर्चना किया गया ।  
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता बीपीएस पोया ने कहा  कर्मा यह आदिवासियों की हजारों साल की सांस्कृतिक धरोहर हैं  ,जिसे आदिवासी समाज  प्रकृति की पूजा करते हुए पुरखा शक्तियों को जोहर करते है । उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ सरकार  को आदिवासियों के संस्कृति को संरक्षित  करने के लिए उनके बोली भाषा को आठवीं अनुसूची में समविष्ट करे । पांचवी अनुसूची, पेसा कानून ,वन अधिकार अधिनियम, DMF,CSR जमीनी स्तर पर लागू करें तथा उनके लिए सभी जगह सामाजिक ,आर्थिक ,शैक्षणिक ,राजनीतिक , प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें ।  तब जाकर आदिवासी वर्ग का विकास होगा । पोया ने बच्चों को  प्रोत्साहित किए और करमा समिति का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए । 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप बिहारी जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर  , डॉ0 कुसुम सिंह परस्ते, बुद्धदेव श्याम, शिवभजन पोरते,  बाबूलाल सिंह सरपंच, राज्यपाल कोर्राम उपसरपंच, कमल सिंह कोर्राम पटेल, कलवन सिंह पोरते , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कर्मचारी अधिकारी युवा छात्र छात्राएं महिलाएं बच्चे हजारों की संख्या में  उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।