दबंगों ने प्रधानाचार्य के साथ की मारपीट,तोड़ा गाड़ी का शीशा


दबंगों ने प्रधानाचार्य के साथ की मारपीट,तोड़ा गाड़ी का शीशा

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित रामस्वरूप इंटर कॉलेज में दबंग युवक द्वारा कॉलेज के अंदर घुसकर स्कूल की प्रधानाध्यापक एवं अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर स्कूल के प्रबंधकों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कॉलेज के प्रबंधक उमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला पोला का रहने वाला मनीष नामक युवक कॉलेज में आकर दबंगई करते हुए कॉलेज की प्रधानाध्यापक से बदतमीजी कर रहा था।जिसे समझा-बुझाकर वहां से भगा दिया गया।लेकिन दबंग युवक जाते जाते प्रधान अध्यापिका को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।जिसके दो दिन बाद ही दबंग युवक द्वारा स्कूल के अध्यापकों को रास्ते में रोककर दबंगई दिखाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित अध्यापक स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे।जहां पुलिस द्वारा पुराना मामला बताते हुए अध्यापकों को थाने से लौटा दिया गया उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।इसी की शिकायत लेकर आज कॉलेज के प्रबंधक एवं अध्यापक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उक्त दबंग युवक के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
ब्यूरो चीफ मथुरा जनपद
आलोक तिवारी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।