शिक्षा का मंदिर (विद्यालय) का हैण्डपम्प में भी नही कोई सुधार हैण्डपम्प रिबोर के नाम पर घोटाला


शिक्षा का मंदिर (विद्यालय) का हैण्डपम्प में भी नही कोई सुधार हैण्डपम्प रिबोर के नाम पर घोटाला

जनपद खीरी के विकास खण्ड बिजुआ की पंचायत शाहपुर में परत-दर-परत घोटाले खुलते जा रहे हैं। वर्ष 2022 का अगर घोटाले पर नजर डाले तो एक बड़ा अमाउंट हैंडपंप रिबोर के नाम पर निकाला गया है।
जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी हैंडपंप को रिबोर नहीं कराया गया और जबकि इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी तौसीफ अहमद के सहयोग से दस लाख चार हजार एक सौ चौबन रुपए (10,04,154) कागजो में दशार्या गया। यह बातें हो रही हैं अगर यह सभी हैंड पंप की जांच करा ली जाए और पता कर लिया जाए तो यह बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। जिस तरीके से बड़े पैमाने पर इतने बड़े अमाउंट बार-बार हैंडपंप रिबोर के नाम पर दर्शाए गए हैं यह एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रही हैं तो क्या इतने बड़े पैमाने पर हुआ हैंडपंप रिबोर खर्चा सिर्फ दिखाने के लिए हुआ है असल मकसद आपस में बंदरबांट का है अगर घोटाला हुआ है तो सरकार के दिशा-निदेर्शों की खुली धज्जियां उड़ाई गई। बताते चलें इस पर अगर जांच की जाए तो यह तय हो जाता है की सचिव और प्रधान की मिलीभगत शामिल क्योंकि जो अमाउंट दिखाया गया इतने बड़े पैमाने पर क्या जल संकट आ गया है शाहपुर ग्राम पंचायत में जबकि ऐसा नहीं है अगर जांच कराई जाए तो बड़ा भ्रष्टाचार उजागर किया जा सकता है और भ्रष्टाचार के तथ्य सामने आ जाएंगे और इस मामले पर जो भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है प्रधान कविता और सचिव तौसीफ दोनों पर जांच होने के बाद कार्यवाही हो सकती है। गांव का विकास आपकी स्क्रीन पर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।